Showing posts with label JIOTV पर फ्री में फिल्म. Show all posts
Showing posts with label JIOTV पर फ्री में फिल्म. Show all posts

Tuesday, 19 December 2017

JIOTV पर फ्री में फिल्म, लाइव क्रिकेट मैच और दूसरे चैनल देखने का ये है तरीका

JIOTV पर फ्री में फिल्म, लाइव क्रिकेट मैच और दूसरे चैनल देखने का ये है तरीका


JIO TV Web Version Online: JIOTV की सबसे खास बात कि इसमें कैच-अप फीचर दिया गया है। इससे यूजर पिछले सात दिनों के कंटेंट को देख सकेंगे।

JIO TV Web Version: जियो टीवी पर सभी टीवी चैनल्स की कैटेगरी दी गई हैं। इसमें एंटरटेनमेंट, मूवी, न्यूज और स्पोर्ट्स शामिल हैं।
JIO ने अपने यूजर्स को न्यू ईयर से पहले ही तोहफा दे दिया है। दरअसल रिलायंस जियो ने अपनी JIOTV की सर्विस का अब वेब वर्जन भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने चुपके से ही इसे लाइव कर दिया है। इस सर्विस के आने के बाद से अब जियो यूजर अपने लेपटॉप, डेस्कटॉप आदि पर आसानी से लाइव टीवी देख सकेंगे। जियो ने जियोसिनेमा का भी वेब वर्जन लॉन्च कर दिया है। JIOTV का एंड्रॉयड और आईओएस वर्जन जियो यूजर्स के लिए पहले से ही मौजूद है।
जियो टीवी पर सभी टीवी चैनल्स की कैटेगरी दी गई हैं। इसमें एंटरटेनमेंट, मूवी, न्यूज और स्पोर्ट्स शामिल हैं। इसके साथ ही रेगुलर स्टैंडर्ड डेफिनेशन (एसडी) समकक्ष की तुलना में एचडी चैनल को फिल्टर करने का ऑप्शन भी है। JIOTV की सबसे खास बात कि इसमें कैच-अप फीचर दिया गया है। इससे यूजर पिछले सात दिनों के कंटेंट को देख सकेंगे। जियो टीवी के वेब वर्जन में अपनी पसंदीदा क्षेत्रीय भाषा वाले चैनल चुनने का ऑप्शन है।